फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   burn married women, deadbody missing

विवाहिता को जिंदा जलाया, शव भी गायब किया

Sat, 01 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 01 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
burn married women, deadbody missing
fire shimla

थाना चकरनगर के बरेछा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया।  बिना किसी को सूचना दिए शव को गायब कर दिया। जानकारी होने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे  और पुलिस को सूचना दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ससुरालीजनों का आरोप है कि पुलिस राजीनामा का दबाव बना रही है।

विज्ञापन


औरैया जिले के मोहल्ला गढ़ा मानिक चंद निवासी तहसीलदार सिंह  ने अपनी पुत्री बेबी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव बरेछा थाना चकर नगर निवासी सोमू उर्फ कल्लू पुत्र राम प्रताप सिंह के साथ की थी। शादी में तहसीलदार ने अपनी सामर्थ्य के अुनसार दान दहेज दिया था। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीडन शुरू कर दिया। उत्पीडन से परेशान होकर बेबी ने छह माह पूर्व  दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।  बाद में समझौता होने पर ससुरालीजनों ने उसे बुला लिया था ।
विज्ञापन


बताया गया है कि रात के समय ससुरालीजनों ने बेबी की जलाकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी मायके वालों को दी।  परिजन मौके पर पहुचे और जानकारी की लेकिन बेबी के बारे में कोई सुराग नही लग सका। परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी साड़ी चंबल के किनारे पड़ी मिली।  बाद में पुलिस ने बेबी के पिता की तहरीर पर पति सोमू , ससुर राम प्रताप, सास किरन, ननद कुंती, देवर नकुल, सुमित, सुंदर  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। सीओ चकर नगर कृष्ण कुमार ने बताया कि ससुरालीजनों ने शव को गायब कर दिया है। पुलिसने शव के खोजबीन के प्रयास किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। ससुरालीजन फरार हैं। दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed