फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Both of the dead were found in Kanpur dehat

मृत मिली दोनों किशोरियों में एक कानपुर देहात की

Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 13 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Both of the dead were found in Kanpur dehat
जानकारी देते योगिता के पारिवारिक चाचा सुरेश। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। सहसों थाना क्षेत्र में मंगलवार को क्वारी नदी किनारे मृत मिली दो किशोरियों में एक कानपुर देहात की उन तीन किशोरियों में शामिल थी, जो चिराना गांव से सोमवार से लापता थीं। बुधवार को परिवारीजनों ने यहां आकर उसकी शिनाख्त कक्षा 11 की छात्रा योगिता उर्फ रानी के रूप में की। दूसरा शव उसकी सहेली हिमानी का माना जा रहा था, किंतु हिमानी के पिता ने इससे इनकार कर दिया। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि मामला कानपुर देहात का है। वहां की पुलिस को दूसरी किशोरी के शव का डीएनए कराने को कहा जाएगा।

विज्ञापन

क्वारी नदी के सिंडौस घाट के समीप मंगलवार को दो किशोरियों का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दोनों की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई थी। एक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था तो दूसरी की एक आंख बाहर निकली थी। बुधवार को योगिता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की बात है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर स्लाइड बनाई गई है। दूसरे शव की शिनाख्त न हो पाने से बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। इधर, शव मिलने की खबर अखबार में पढ़कर कानपुर देहात के अकबरपुर थानांतर्गत चिराना गांव से नरेंद्र कुमार पासवान एडवोकेट अपनी पत्नी नीता, पुत्र राजा व रजत, भाई सर्वेश, पिता गया प्रसाद व अन्य परिवारीजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनकी 16 वर्षीय पुत्री योगिता उर्फ रानी सोमवार से अपनी दो सहेलियों के साथ लापता थी। इन सबने एक शव की शिनाख्त योगिता के रूप में की। इसके बाद यह माना गया कि दूसरा शव उसकी सहेली का ही होगा। नरेंद्र ने बताया कि योगिता क्षेत्रीय इंटर कालेज, फतेहपुर रोशनाई अकबरपुर कानपुर देहात में पढ़ती थी। 11 सितंबर की सुबह वह सुबह साढ़े सात बजे कालेज के लिए निकली थी। उसकी एक सहेली लक्ष्मी शर्मा उसे बुलाने आई थी। दो बजे तक बेटी घर नहीं आई तो चिंता हुई। कालेज में पता करने पर सामने आया कि वह वहां गी ही नहीं। लक्ष्मी और हिमानी के भी लापता होने का पता चला। रात नौ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कहा कि तलाश लो नहीं तो मामला दर्ज कर लिया जाएगा। इधर हिमानी के पिता त्रिलोकी सिंह भी दूसरी किशोरी की शिनाख्त के लिए पहुंचे। कानपुर देहात में आर्यनगर फ तेहपुर रोशनाई के रहने वाले त्रिलोकी सिंह ने दूसरा शव हिमानी का होने से इनकार कर दिया। योगिता के परिजनों ने कहा कि दूसरा शव तीसरी सहेली लक्ष्मी शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा निवासी रनियां का नहीं हो सकता। लक्ष्मी को उन लोगों ने अच्छी तरह देखा है और यह शव उसका नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed