फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike of water tanker collapsed, three died

पानी के टैंकर से टकराई बाइक, तीन की जान गई

Tue, 12 Mar 2019 11:59 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रतीक दुबे Updated Tue, 12 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bike of water tanker collapsed, three died
इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्वेता डेयरी के सामने मंगलवार दोपहर तेजी से आ रही एक बाइक पानी के टैंकर से टकरा गई। बाइक पर सवार युवक और महिला व आठ साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेढ़ साल की बच्ची बच गई। काफी प्रयासों के बावजूद मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि दंपति अपने दो बच्चों के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को हाईवे के डिवाइडर पर पौधों को टैंकर से पानी दिया रहा था। चालक ने टैंकर को स्वेता डेयरी के सामने खड़ा कर दिया। इसी दौरान बकेवर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक पीछे से टैंकर में जा घुसी। बाइक सवार युवक और महिला व एक बच्चे की मौत हो गई और डेढ़ साल की बच्ची अलग जा गिरी, जिससे वह बच गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने तीन के मरने की पुष्टि कर दी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


 पुलिस को मृतकों के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उनके बारे में जानकारी होती। बाइक सवार मृतक की उम्र तीस साल, महिला 26 साल और बच्चे की आठ साल के करीब बताई जा रही है। बची बच्ची की उम्र करीब डेढ़ साल है। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि बाइक के नंबर के जरिए कन्नौज में पता किया गया तो वहां मिली एक महिला ने बताया कि उनके यहां से बाइक बेच दी गई थी बाइक बेचने वाले की भी मौत हो चुकी है। उनको नहीं पता किसको बाइक बेची गई थी। मृतकों के पास मोबाइल या अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने से देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। बची डेढ़ साल साल की मासूम बच्ची को बस्ती के लोगों ने अपने यहां रखा है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम से पहले शिनाख्त के लिए रखा गया है। मृतका के गहने सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed