फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bambe falls victim to worker's death

बंबे में गिरकर मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 01 Jun 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 01 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bambe falls victim to worker's death
demo pic
पुरैला गांव में बंबे में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव बंबे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


भगवंतपुरा गांव निवासी लालाराम पाल (70) सरिया का जाल बनाने का काम करता था। गुरुवार को मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। पुरैला गांव के पास बनी बंबे की पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण लालाराम साइकिल सहित नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को लालाराम का शव बंबे में नजर आया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। लालाराम के बेटे बालेश्वर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। उनके खिलाफ थाने में लालराम शिकायत करने गए थे। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। रास्ते में गांव के लोगों ने पिता की हत्या कर दी। हालांकि अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा का कहना है कि मामला बंबे में गिरने से मौत का लग रहा है। घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed