फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   attack on safari park worker

सफारी पार्क के कर्मियों पर हमला

Sun, 30 Jul 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 30 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
attack on safari park worker
मारपीट के शिकार फार्मासिस्ट एवं कीपर। - फोटो : अमर उजाला

साथी को कार से घर छोड़ने जा रहे सफारी वन्य जीव पार्क में कार्यरत फार्मासिस्ट और साथी कर्मचारियों को आधा दर्जन अराजक तत्वों ने रोक लिया। कार सवारों से रंगदारी मांगी। रंगदारी देने से मना कर दिया तो अराजक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार पर ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से फार्मासिस्ट समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों के बेसुध होते ही हमलाकर उनके पास से नकदी व चेन लूट ले गए। घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घायल फार्मासिस्ट की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सफारी पार्क के निदेशक पीपीसिंह के यहां शनिवार को गृह प्रवेश किया था। उन्होंने साथी कर्मचारियों को घर खाने पर बुलाया था। सफारी पार्क में कार्यरत अंकित कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी आवास-विकास कालोनी भी गृह प्रवेश में गया था। रात हो जाने के कारण फार्मासिस्ट सुयश कुमार कार से अंकित को घर छोड़ने जा रहे थे। साथ में कीपर कमलेश कुमार और एक अन्य कर्मी विशाल भी थे। सभी लोग रात करीब साढ़े नौ बजे रवाना हुए थे। जैसे ही उनकी कार बाइस ख्वाजा के पास पहुंची, तभी कार और बाइक पर सवार सात-आठ लोगों ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कार नही रोकी। हमलावरों ने पीछा कर नुमायश चौराहे के पास बाइक को आगे लगाकर कार को रुकवा लिया। पीड़ितों के मुताबिक हमलावरों ने कार का दरवाजा खोल लिया और रंगदारी की मांग करने लगे। रंगदारी देने से मना करने पर हमलावरों ने कार पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में फार्मासिस्ट सुयश कुमार, कमलेश कुमार को चोटें आई। हमलावरों ने सुयश के गले में पड़ी चेन व जेब में पड़े 4700 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ितों के मुताबिक हमलावर जाते-जाते जान माल की धमकी भी दे गए।
विज्ञापन

उधर, पीड़ितों ने एक हमलावर को पहचान लेने का दावा किया है। पीड़ितों ने   छिपैटी  निवासी आशू यादव का नाम बताया है। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने आशू सहित छह लोगों के खिलाफ डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एस ओ सिविल लाइन हेमंत राय ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर एक नामजद  सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed