फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   विधायक ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

विधायक ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने अभद्रता करने वालों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
इटावा। भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया के साथ अभद्रता करने व गाड़ी में पत्थर मारने के मामले में विधायक ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। सीओ भरथना मामले की जांच कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर को लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा सहित कई गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से करीब दो हजार बीघा फसल जल गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया किसानों से सहानुभूति जताने के लिए ग्राम मानपुरा दुर्गापुरा पहुंचीं थीं। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड की गाड़ियों के न पहुंचने से गुस्साए किसानों ने विधायक के साथ अभद्रता कर दी और उनकी गाड़ी पर पत्थर व डंडे मारे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विधायक लौट गईं थीं। बाद में विधायक सावित्री कठेरिया ने थाना लवेदी पर जाकर पुलिस को अपने साथ हुई घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लवेदी विनोद यादव ने बताया कि विधायक ने प्रार्थनापत्र दिया है उस समय सीओ भरथना थाने पर ही मौजूद थे। तहरीर पर सीओ भरथना के पास ही है। सीओ भरथना बैजनाथ से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि विधायक ने तहरीर दी है। प्रार्थनापत्र पर अभी जांच की जा रही है। सोमवार मतदान के होने के कारण जांच नहीं हो सकी। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देने की बात कह रही है। जबकि विधायक ने कुछ नामजद के विरुद्ध तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed