{"_id":"5a6dfd824f1c1b88268b70e0","slug":"71517157762-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान सहित तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान सहित तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। सिविल लाइंस पुलिस ने गश्त के दौरान देवीपुरा मोड़ के पास से मारुति वैन से जा रहे तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मोबाइल की दुकान से हुई चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
क्षेत्र के परासनी गांव के चौराहे के पास स्थित दुकान के ताले तोड़ कर चोर दो दिन पूर्व नकदी व सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। दरोगा बृजेश कुमार हमराह फोर्र्स के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ चोर एक मारुति वैन में सवार होकर चोरी का सामान बेचने के लिए जा रहे हैं। इसी सूचना पर उन्होंने देवीपुरा के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी उन्हें एक मारुति वैन आती दिखाई दी। पुलिस ने जब वैन को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार की घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में पकडे़ गए नाबालिग चोरों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल की दुकान से सामान चुराया था। उसे बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने जब उनसे वैन के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके। दरोगा बृजेश कुमार ने बताया कि पकडे़ गए चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। कार किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है।
- चोरी के सामान सहित तीन नाबालिग चोर गिरफ्तार