{"_id":"5929c2274f1c1bbf475363e8","slug":"7-members-of-lotera-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे गैंग के सात बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 27 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
वाहन लुटेरे गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना पुलिस ने शुक्रवार रात हाईवे पर वाहन लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के सात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट व चोरी गई छह लग्जरी कारों के अलावा दो बाइकें बरामद हुईं हैं। भारी मात्रा में तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिले में लूट और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण ने इकदिल एसओ आलोक राय और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। आलोक राय व क्राइम ब्रांच प्रभारी सतीश यादव टीम के साथ लुटेरों की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार रात को आलोक राय फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे लूट व चोरी के वाहनों की बिक्री करने के लिए हाईवे के किनारे स्थित गोविंद ढाबा के पास मौजूद हैं। उनके पास कई वाहन हैं। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की दोनों टीमों ने ढाबे के पास घेराबंदी कर ली। लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर लुटेरे गैंग के सात बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से आठ वाहनों के अलावा चार तमंचे, 11 कारतूस बरामद हुए हैं। लुटेरों में मयूर उर्फ अतुल उर्फ छुन्ना पुत्र सोवरन सिंह निवासी अंडनी थाना करहल मैनपुरी, रतन चोपड़ा पुत्र नारायण दासनिवासी राजेंद्र नगर बेगमपुर दिल्ली, सुधीर यादव पुत्र सिया राम निवासी नहैरया थाना बकेवर, अजय वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी विकास नगर कालोनी रोड उत्तम नगर दिल्ली, अरविंद पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी औरंगाबाद थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद ,रणजीत उर्फ रिंकू पुत्र गजवीर सिंह निवासी नसू पुर सजेती थाना शिकोहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि लुटेरों ने इटावा के जसवंतनगर, फ्रेंड्स कालोनी, बकेवर के अलावा गौतम बुद्ध नगर में लूट व चोरी को वारदातों को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि एडीजी की ओर से टीम को 15 हजार व उनकी ओर से पांच हजार का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर एएसपी जितेंद्र कु मार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुधीर व रंजीत पर कई मामले दर्ज
इटावा। एसएसपी वैभव कृृष्ण ने बताया कि सुधीर कुमार और रणजीत शातिर लुटेरे हैं। सुधीर पर इटावा, ग्वालियर व कानपुर देहात के विभिन्न थानों में नौ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रणजीत पर फिरोजाबाद व इटावा में लूट व वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। रतन चोपड़ा भी शातिर लुटेरा है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। वह लूट व वाहन चोरी के मामले में तिहाड़ जेल में भी बंद रहा है।
लुटेरों को पकड़ने वाली टीम
लुटेरों को पकड़ने वाली टीम में एसओ इकदिल आलोक राय, एसएसआई अरुण कुमार, एसआई भाऊराम के अलावा सिपाही धर्मेंद्र, अमजद खां, शैलेंद्र कुमार, बृजेंद्र दीक्षित, दीपक कुमार, क्राइम ब्रांच प्रभारी सतीश यादव, सिपाही कपिल कुमार, उदयवीर, उदय पाल, पवन कुमार, वरुण कुमार, प्रवीन और नगेंद्र शामिल रहे।