फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth assaulted while visiting the Ganga Canal; accusations leveled against two named individuals and others

Ghaziabad News: गंगनहर पर घूमने आए युवक से मारपीट, दो नामजद समेत अन्य पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted while visiting the Ganga Canal; accusations leveled against two named individuals and others
मुरादनगर। गंगनहर पर दोस्तों के साथ घूमने आए युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद युवकों समेत अन्य पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित आकाश नगर निवासी रोहित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर पर घूमने आया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद मोदीनगर के रोरी निवासी शिवम चौधरी, पीयूष चौधरी और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में रोहित को चोटें आईं। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शिवम, पीयूष व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed