{"_id":"6acaa3da3c30db5816089938","slug":"bolero-pickup-collides-with-stationary-truck-two-injured-including-the-driver-kangra-news-c-95-1-kng1016-260738-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो पिकअप, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो पिकअप, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्राला व ट्रक। (जागरूक पाठक)
गुलेर (कांगड़ा)। रानीताल-ज्वालामुखी सड़क पर बणे दी हट्टी के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़े सीमेंट से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक समीर खान और उसके साथ सवार अंकु घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर से दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक अनुज कुमार निवासी गांव कुल्हानी, जिला हमीरपुर ने बयान में बताया कि वह नौ अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे हमीरपुर से सीमेंट लोड कर बणे दी हट्टी पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे उसने ट्रक को एक भवन के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। सुबह करीब सात बजे रानीताल-ज्वालामुखी सड़क से आ रही बोलेरो पिकअप ट्रक से टकरा गई।
हादसे में घायल पिकअप चालक समीर खान निवासी गांव पठानिया, डाकघर मलांगण, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर और उसके साथ सवार अंकु को अस्पताल पहुंचाया गया।
एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि ट्रक चालक के बयान के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।