फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways bus overturns after collision with container; seven injured.

Kushinagar News: कंटेनर की टक्कर से रोडवेज बस पलटी, सात घायल

Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns after collision with container; seven injured.
राजवटिया के पास हाईवे पर हुआ हादसा, एक लेन पर आधा घंटे तक ठप रहा आवागमन
विज्ञापन

पटहेरवा। गोरखपुर से सवारी लेकर तमकुहीराज जा रही रोडवेज की बस को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस हाईटेंशन बिजली के पोल से टकराने के बाद पलट गई। इसमें सवार सात यात्री घायल हो गए, इसमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पटहेरवा थाना के राजवटिया के पास हाईवे के किनारे रोडवेज की बस शनिवार की रात करीब 10.30 बजे सवारी उतार रही थी। तेज गति से पीछे से आ रही कंटेनर टक्कर मार दी, बस बिजली पोल से टकराने के बाद हाईवे किनारे पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार बस में करीब 12 यात्री सवार रहे, हादसे के बाद आस पास के लोग पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाले।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे के एक लेन पर करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। रजवटिया निवासी 32 वर्षीय राजन सिंह, 42 वर्षीय मुकेश समेत सात लोग घायल हैं। पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से रोडवेज की बस पलट गई है, सात लोग घायल है। घायलों को उनको इलाज के लिए भिजवाया गया है। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 से आशिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
हादसे के बाद हाईटेंशन पोल टूट गया। इससे सुमही और पटहेरवा बिजली घर की मेन आपूर्ति ठप हो गई है। पोल टूटने के कारण रात में आपूर्ति बहाल होना संभव नही है,दोनों उपकेंद्र से 100 से अधिक गांव जुड़े है।जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि मेन लाइन का पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed