फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl injured in bike collision dies, FIR registered

Chandauli News: बाइक की टक्कर से घायल युवती की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in bike collision dies, FIR registered
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास पांच दिन पहले बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल गोधना गांव निवासी कलावती देवी (35) की शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के चाचा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोधना गांव निवासी किशोरी लाल की भतीजी कलावती देवी पांच अक्टूबर की शाम घर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गोधना मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि बाइक पर भटरिया गांव निवासी राजन मिश्रा और बब्बू यादव सवार थे। हादसे में कलावती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल गोधना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक व्याप्त है। मृतका के चाचा किशोरी लाल ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed