फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मजदूर की हत्या मामले में तीन हिरासत में

मजदूर की हत्या मामले में तीन हिरासत में

Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या मामले में तीन हिरासत में
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भगौती में मजदूर की सिर काटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मजदूर की हत्या क्यों की गई। घटना को 36 घंटे से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इकदिल थाना क्षेत्र के गांव भगौती निवासी मजदूर श्याम लाल उर्फ छुन्ना शनिवार की सुबह घर से इटावा मजदूरी करने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा । परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसका शव गांव से थोड़ी ही दूरी पर गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसका सिर धड़ से अलग था। किसी ने उसकी बेरहमी के साथ हत्या कर शव को खेत में डाल दिया था। सूचना मिलने के बाद ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अभी इस बारे में भी पुलिस जानकारी नहीं जुटा पाई कि हत्या की वजह क्या रही। श्यामलाल के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हत्यारों का सुराग लगाने के लिए दो टीमों को घटना का खुलासा करने के लिए लगाया गया है, लेकिन 36 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

पुलिस ने हत्यारों के बारे में सुराग लगाने के लिए गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिएा सर्विलांस का सहारा ले रही है। पुलिस इस बात की जानकारी करने में लगी है कि जिस समय घटना हुई उस समय गांव के किन किन लोगों के मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल के आसपास रही है।


प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर कुमार सिंह ने बताया कि अभी हत्यारों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि सुराग लगाने के लिए पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के कुछ लोगों को थाने बुलाया है उन लोगों से जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्यारोपियों के बारे में पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed