{"_id":"5b5765e14f1c1b8f568b6373","slug":"41532454369-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर प्रधानाध्यापक व रसोइया आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर प्रधानाध्यापक व रसोइया आमने-सामने
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलाहार ताखा में प्रधानाध्यापक और महिला रसोइया के विवाद का मामला थाना पहुंच गया। मंगलवार देर शाम तक शिक्षक नेता उनमें समझौता कराने में जुटे हुए थे।
प्राथमिक विद्यालय बेलाहार के प्रधानाध्यापक मदन कुमार ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को विद्यालय में एमडीएम की जानकारी करने के लिए रसोइयों को बुलाया गया था। एक महिला रसोइया बुलाने के बाद भी नहीं आईं और काम करने में आनाकानी की। इससे पहले भी कई बार कार्य में लापरवाही के लिए उन्हें सचेत किया गया, परंतु कोई सुधार नहीं हुआ।
वे बार-बार विद्यालय में अपने पति को बुला चुकी हैं और मंगलवार को उसके पति ने अपने भाई व अन्य के साथ आकर प्रधानध्यापक के साथ मारपीट की। दूसरी तरफ इस विद्यालय की रसोइया केश कुमारी ने तहरीर दी आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें धमकी देता है कि उसे खाना बनाना नहीं आता है। इसलिए पद पर नहीं रखूंगा। पीड़िता ने घर जाकर यह बात अपने पति को बताई और पति ने विद्यालय आकर प्रधानाध्यापक से इस संबंध में बात की। इस पर प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंगेश यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ ताखा के अध्यक्ष बृजेश यादव सूचना मिलते ही थाना पहुंच गए। देर शाम तक वे प्रधानाध्यापक और रसोइया के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे हुए थे। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल चुकी है, यदि समझौता नहीं होता है तो जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।