फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   भ्रष्टाचार में फंसे एआरटीओ व बाबू पर

भ्रष्टाचार में फंसे एआरटीओ व बाबू पर

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में फंसे एआरटीओ व बाबू पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


इटावा। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे निलंबित एआरटीओ व लिपिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहे है। उनके खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर कार के रजिस्ट्रेशन की फीस और पत्रावली भी गायब करने का आरोप है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू चौगुर्जी में रहने वाले अधिवक्ता अश्विनी सिंह पुत्र दिगम्बर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने एक नई हुंडई की क्रि स्टा कार खरीदी थी। उसके रजिस्ट्रेशन के लिए उसने तत्कालीन एआरटीओ हिमांशु जैन व लिपिक बेबी को पत्रावली सहित 81 हजार रुपया फीस 15 मार्च 2018 को दिए थे। लेकिन उसकी कार का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया।
विज्ञापन


वहीं, 18 मार्च को पुलिस का एआरटीओ कार्यालय पर छापा पड़ गया। इससे दोनों एआरटीओ के अलावा एक प्राइवेट कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद कार्यालय को सीज कर देने के कारण कामकाज बंद हो गया था। करीब दस दिन के बाद कार्यालय खुल सका था। अश्विनी सिंह ने बताया कि उसके बाद वह कार्यालय गया तो वहां पर उसे न तो उसकी पत्रावली मिली और न ही उसका रजिस्ट्रेशन किया गया है। उनका आरोप है कि उसके रुपया एआरटीओ ने हड़प लिए और उसका काम भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हिमांशु जैन व बाबू बेबी के खिलाफ धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने लिखा मुकदमा
रजिस्ट्रेशन के लिए दी फीस को हड़पने व पत्रावली गायब का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed