{"_id":"6a9b2b263f5a7e43410620ba","slug":"beat-his-wife-and-threw-her-out-of-the-house-along-with-their-three-children-jhansi-news-c-11-jhs1019-869418-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: -तीन बच्चों के साथ पत्नी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: -तीन बच्चों के साथ पत्नी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली क्षेत्र के उनाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी निवासी विवाहिता रानी वंशकार ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर पीटते हुए तीन बच्चों के साथ कर के घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक घनाराम वर्मा ने तहरीर के जरिये बताया कि उन्होंने बेटी रानी की शादी टंकोरी गांव निवासी अमित कुमार से की थी। दंपती को तीन बच्चे हैं। आरोप है अमित दूसरी महिला के संपर्क में आ गया। इस वजह से रानी को घर से निकाल दिया। रक्षाबंधन के बाद रानी बच्चों के साथ ससुराल गई, लेकिन उसे घर में नहीं घुसने दिया। पति अमित, ससुर राकेश और मां कस्तूरी ने उसे पीटा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची।
पुलिस के दखल देने पर आरोपी रानी को घर लेकर पहुंचे। यहां भी उसे पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। कोतवाल अंजन कुमार सिंह के मुताबिक पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू करा दी गई है।