फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against youth for throwing plastic bottle into hippo enclosure.

Gorakhpur News: हिप्पो के बाड़े में प्लास्टिक बोतल फेंकी, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against youth for throwing plastic bottle into hippo enclosure.
चिड़ियाघर : चबाने लगा था हिप्पो, कर्मचारियों ने मुंह से बोतल निकालकर टाला बड़ा हादसा
विज्ञापन


वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुई, चिड़ियाघर प्रशासन ने लापरवाही पर दिखाई सख्ती
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में एक युवक की लापरवाही से हिप्पो की जान खतरे में पड़ गई। आरोप है कि युवक ने जानबूझकर पानी से भरी प्लास्टिक की बोतल हिप्पो के बाड़े में फेंक दी, जिसे हिप्पो ने मुंह में पकड़कर चबाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते बोतल निकाल ली गई। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, दो सितंबर की दोपहर महाराजगंज जिले के लवकननगर निवासी संजय यादव चिड़ियाघर घूमने आया था। इसी दौरान वह हिप्पो के बाड़े के पास पहुंचा और पानी से भरी प्लास्टिक की बोतल तालाब में फेंक दी। बोतल गिरते ही हिप्पो ने उसे मुंह में दबा लिया और चबाने लगा। कर्मचारियों ने यह देख तत्काल हस्तक्षेप किया और हिप्पो के मुंह से बोतल बाहर निकाल ली। घटना की सूचना मिलने पर वनरक्षक सुमित यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चिड़ियाघर प्रशासन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्लास्टिक जानवरों के लिए बेहद खतरनाक होता है। यदि कोई जानवर इसे निगल ले तो उसके पाचन तंत्र में रुकावट पैदा हो सकती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्या या मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने आगंतुकों से अपील की है कि वे जानवरों के साथ जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करें और किसी भी प्रकार की ऐसी हरकत से बचें, जिससे वन्यजीवों की जान को खतरा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed