{"_id":"6a9b2b3fa5cedec2160ca784","slug":"the-miscreants-beat-up-the-old-woman-and-took-away-her-earrings-and-nose-nail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-167247-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वृद्धा की पिटाई कर कान की बाली और नाक की कील छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वृद्धा की पिटाई कर कान की बाली और नाक की कील छीन ले गए बदमाश
Sat, 05 Sep 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कसया। डुमरी चुरामन छपरा गांव के पतई टोला में बृहस्पतिवार देर शाम टहलने निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घेरकर बदमाशों ने मारपीट की। आरोप है कि बदमाश महिला के कान की बाली और नाक की सोने की कील छीनकर भाग गए। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पतई टोला की तेतरी देवी (70) पत्नी मिठाई लाल देर शाम गांव से बाहर सड़क पर टहलने गई थीं। बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला से मारपीट की और उनके कान की बाली व नाक की सोने की कील छीन ली। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बदमाश उन्हें सड़क किनारे धक्का देकर भाग गए।
कुछ देर बाद उधर से टहलने जा रहीं गांव की महिलाओं ने तेतरी देवी को लहूलुहान देखकर शोर मचाया। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस से तेतरी देवी को जिला अस्पताल रविंद्रनगर पहुंचाया। महिला की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर चले गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मामला मारपीट का है। तहरीर मिली है, जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।ह