फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against four for allegedly selling a girl; two arrested.

Lalitpur News: बच्ची बेचने के आरोप में चार के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for allegedly selling a girl; two arrested.
ललितपुर। नवजात बेचने के आरोप के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अस्पताल प्रबंधक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बच्ची ढूंढकर उसकी मां को सौंप दिया है। इस मामले में सरदारपुरा निवासी पूनम लखेरा ने नर्स सोनम, अस्पताल मैनेजर भूपत कुशवाहा और ज्ञानेंद्र अग्रवाल व नीतेश पटेल पर अपनी नवजात बेटी को बेचने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

पूनम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 2020 में शादी के बाद ससुराल में अनबन होने पर वह मायके में रहने लगी थीं। फुटपाथ पर सामान बेचकर वह अपना गुजारा करती थीं। इसी दौरान झांसी निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग के बाद वह गर्भवती हो गईं। जुलाई 2026 में प्रसव का समय था। किराए का कमरा तलाशने के दौरान उनकी मुलाकात एक आशा कार्यकर्ता से हुई। आशा कार्यकर्ता ने उन्हें ललितपुर स्थित श्री बांके बिहारी हॉस्पिटल की नर्स सोनम से मिलवाया।
विज्ञापन

पूनम के अनुसार सोनम उन्हें झांसी ले गई, जहां अस्पताल प्रबंधक भूपत कुशवाहा ने प्रसव के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। इसके बाद पूनम ललितपुर लौटकर एक नर्सिंग होम में भर्ती हुईं। पूनम को 22 अगस्त की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी रात उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने अस्पताल में 19 हजार रुपये एडवांस जमा किए थे। आरोप है कि नर्स सोनम ने उनकी अनुमति के बिना नवजात बच्ची की फोटो खींचा और बच्ची को लेकर चली गई। 23 अगस्त को पूनम ने अपनी पुत्री मांगी तो सोनम ने देने से मना कर दिया। सोनम ने बताया कि उसने बच्ची को भूपत कुशवाहा को दे दिया है। इस घटना को दबाने के लिए सोनम ने पूनम से कहा कि कोई पूछे तो कहना पुत्री मर गई है। बांके बिहारी हॉस्पिटल ललितपुर ने भी पूनम को यही बात कहने को कहा था। आरोपियों ने बच्ची वापस न करने के एवज में पूनम को रुपये देने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कोतवाली पुलिस ने नीतेश पटेल और निजी अस्पताल के प्रबंधक भूपत कुशवाहा गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बच्ची अस्पताल में ही मिली है। बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
संजीव कुमार बाजपेई
एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed