फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   9.59 lakhs were swindled in the name of selling house-plot.

Amroha News: मकान-प्लाॅट बेचने के नाम पर 9.59 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
9.59 lakhs were swindled in the name of selling house-plot.
गजरौला। मकान सहित प्लाॅट बेचने के नाम पर एक नागरिक से धोखाधड़ी कर 9.59 लाख रुपये हड़प लिए गए। रकम वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी निवासी इमरान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक जलाल नगर मोहल्ला निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद का 100 गज का प्लाॅट है, जिसमें 40 गज पर मकान बना है। 11 जनवरी 2023 को उसने मकान सहित प्लाॅट खरीदने का 9.85 लाख रुपये में सौदा किया। उसी दिन 9.59 लाख रुपये शानू को दे दिए और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

समय बीतने पर इमरान ने रजिस्ट्री कराने को कहा, लेकिन शानू टालमटोल करता रहा। गणमान्य लोगों की पंचायत में दबाव बनने पर उसने चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इमरान का आरोप है कि रकम मांगने पर शानू, उसकी पत्नी और पिता गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शानू उर्फ शान मोहम्मद, उसकी पत्नी रिहावा और बेटे सुल्तान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed