फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggler arrested with 28 bags of urea and 4 bicycles.

Maharajganj News: 28 बोरी यूरिया और 4 साइकिलों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 28 bags of urea and 4 bicycles.
चार में से तीन तस्कर नदी में कूदकर नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए
विज्ञापन

खनुआ। पाल सीमा पर एसएसबी 66वीं वाहिनी की सीमा चौकी जोगियाबारी के जवानों ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर 28 बोरी यूरिया और साइकिल के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए यूरिया और तस्कर को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सीमा चौकी जोगियाबारी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को सूचना मिली कि बताईडीहा मदरसा रोड से होकर सीमावर्ती डंडा नदी के रास्ते काफी मात्रा में खाद की तस्करी होने वाली है। समवाय प्रभारी ने एक विशेष नाका दल का गठन कर बताए गए स्थान की ओर रवाना कर दिया। नाका टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर नदी के किनारे की झाड़ियों में छिपकर निगरानी शुरू की।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद चार संदिग्ध व्यक्ति साइकिलों पर खाद की बोरियां लादकर बॉर्डर की तरफ नदी के किनारे आते दिखाई दिए। नजदीक आने पर नाका पार्टी ने उन्हें रुकने की चेतावनी दी। इसके बाद वे सभी अपनी साइकिलें और यूरिया छोड़कर नदी में कूदकर नेपाल सीमा की ओर भाग गए। जवानों ने एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सब्बीर निवासी- गांव बटईडीहा थाना कोल्हुई, जिला महाराजगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ खाद को अवैध रूप से बॉर्डर पार पहुंचाने जा रहा था। अभियुक्त से खाद से संबन्धित कागजात मांगने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। जब्त की गई 28 बोरी यूरिया और 4 साइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को सीमा शुल्क कार्यालय, नौतनवा को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed