फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   दो मामलों में लगे ससुरालीजनों पर प्रताड़ना के आरोप

दो मामलों में लगे ससुरालीजनों पर प्रताड़ना के आरोप

Thu, 28 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो मामलों में लगे ससुरालीजनों पर प्रताड़ना के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के तहत एक महिला ने अपने ससुरालियों कार व एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी महिला ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न कर घर से बाहर निकाल देने के आरोप लगाया है।

फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के शांति कालोनी निवासी नीरज यादव पत्नी आशुतोष यादव ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी शादी शांति कालोनी निवासी आशुतोष से हुई थी। उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था। ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। वह कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। नीरज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी तरह कोतवाली में एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी अनुराधा पुत्री सत्यनारायण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी शादी आनंद गुप्ता पुत्र राम प्रकाश निवासी नौरंगाबाद से हुई थी। कुछ दिन बाद सुसरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। अनुराधा की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप
कार व एक लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता का उत्पीड़न
मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed