फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अवैध खनन के आरोपियों की मिली जमानत

अवैध खनन के आरोपियों की मिली जमानत

Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के आरोपियों की मिली जमानत
इटावा। सहसों थाना क्षेत्र के गांव बरौना के पास क्वारी नदी में अवैध खनन के आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी। बाद में पुलिस ने घेरा बंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को उनकी जमानत के लिए जिला जज की कोर्ट में सनवाई हुई। जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरौना के पास क्वारी नदी में कुछ लोग 22 जनवरी को अवैध खनन कर रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने राजन सिंह, वीरेंद्र सिंह शैलेष सिंह के अलावा अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी जमानत के लिए अधिवक्ता अश्वनी सिंह ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। जिला जज कोर्ट में अधिवक्ता अश्विनी सिंह ने आरोपियों के पक्ष में जोरदार पैरवी की। इस पर जिला जज ने चारों लोगों की जमानत मंजूर कर ली। अश्विनी सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन पर अवैध खनन करने पुलिस पार्टी पर फायरिंग के अलावा सरकारी काम में बाधा डाले का आरोप लगाया था। पैरवी के बाद कोर्ट ने चारों लोगों की जमानत मंजूर कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed