फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ब्लैकमेलिग से परेशान होकर की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या

ब्लैकमेलिग से परेशान होकर की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या

Sat, 09 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्लैकमेलिग से परेशान होकर की गई थी बीटीसी छात्रा की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे डीसीएस स्कूल के पास दिन दहाड़े बीटीसी शिक्षिका की हत्या एक सपा के जिला पंचायत सदस्य एवं उसके साथी ने ब्लैक मेंलिग से परेशान होकर की थी। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व उसके साथी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिस रिवाल्वर से शिक्षिका की हत्या की गई थी उसे अभी बरामद नहीं किया जा सका है।

बीटीसी की शिक्षिका आशा यादव ट्रेंनिग के लिए बुधवार को अपनी इंट्री कराने के लिए नगला पीर स्थित प्राथमिक विद्यालय गई थीं। जब वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में डीसीएस स्कूल के पास स्थित सर्विस लाइन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमल वर भाग गए थे। मृतका की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार छानबीन में लगी थी। तभी पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका के एक सपा के जिला पंचायत सदस्य से संबंध थे। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई थीं। पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर उसक ी हत्या की और भाग निकले। हत्या के कारणों के संबंध में बताया गया है कि मृतका उससे रोजाना दबाव बनाकर ब्लैकमेलिंग कर धन वसूली करने लगी थी। आए दिन रुपया ऐंठने के कारण वह काफी परेशान था। इस कारण उसने उसे ठिकाने लगाने का निश्चय किया। बताया कि जब वह लौटकर स्कूल से आ रही थी। उसने जिला पंचायत सदस्य को फोन किया । जिला पंचायत सदस्य अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और उसको गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले। पुलिस को अभी वह रिवाल्वर बरामद नहीं हुई है जिससे आशा की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस उसक ी बरामदगी के प्रयास में लगी है। यही कारण है कि पुलिस ने अभी उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। रविवार को इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


- ब्लैकमेंलिग से परेशान होने पर की गई थी शिक्षिका की हत्या
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे बीटीसी शिक्षिका हत्या हुई थी
- पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य व साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया















फोटो नंबर 30- आशा यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed