फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   शराब के नशे में धुत सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़

शराब के नशे में धुत सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़

Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीना।
चौबिया थाना क्षेत्र के कर्री चौकी के पास बरेली रोड पर स्थित महाराजा होटल में कार सवार एक सिपाही ने शराब के नशे में धुत होकर होटल में तोड़फोड़ की। जब होटल के कर्मियों ने विरोध किया तो सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं सिपाही ने अपनी कार को बीच रोड खड़ा कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर चौबिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार का शीशा तोड़कर सिपाही को बाहर निकाला और उसका मेडिकल कराया। नशा उतरने के बाद पुलिस नेे शनिवार सुबह उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया।

औरैया जिले के विधूूना थाना क्षेत्र के खरगा की मडै़या गांव निवासी सुशील कुमार सिपाही के पद पर तैनात है। इस समय उसकी तैनाती फतेहगढ़ में है। शुक्रवार रात को वह कार से इटावा रिश्तेदारी में आ रहा था। उसने जमकर शराब पी थी। जब वह कर्री चौकी के पास पहुंचा तो उसने अपनी कार रोकी और महाराज होटल पहुंच गया। पहले तो उसने होटल में काम करने वालों के साथ गालीगलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो उसने होटल पर हंगामा किया और वहां पर रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। बाद में उसने अपनी कार को हाईवे पर खड़ा कर दिया जिससे यातायात ठप हो गया। होटल मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ इंद्रपाल सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सिपाही से कार से निकलने के लिए कहा लेकिन वह निकलने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में पुलिस ने उसकी कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकला। पुलिस ने सीएचसी में उसका मेडिकल कराकर थाने ले गई। एसओ इंद्र पाल सरोज ने बताया कि इसकी जानकारी उसके संबंधित थाने की दे दी गई है।
विज्ञापन


- नशे में धुत सिपाही ने होटल में की तोड़फोड़
- सिपाही औरैया जिले का निवासी है
- पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया





























फोटो नंबर 20- कर्री में स्थित महाराजा होटल में तोड़फोड़ के बाद टूटी पड़ी कुर्सियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed