फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   लखना चेयरमैन एवं सभासद के विरुद्ध दलित उत्पीडन का मामला दर्ज

लखना चेयरमैन एवं सभासद के विरुद्ध दलित उत्पीडन का मामला दर्ज

Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
लखना चेयरमैन एवं सभासद के विरुद्ध दलित उत्पीडन का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। कस्बा लखना में मंगलवार को दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने लखना चेयरमैन व वार्ड सभासद के खिलाफ दलित उत्पीड़न एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है।


लखना कस्बे के कछियांन मोहल्ले में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से सुनीता पत्नी सुनील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहल्ले के निवासी नारायण दास के बेटे सूरज, प्रेमचंद, जितेंद्र, संजू, रवि, डान एवं मीना पत्नी सूरज बल्लम तमंचा लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। यह भी आरोप लगाया कि तमंचे से फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


आरोपियों में सूरज व संजू संविदा और प्रेम नियमित सफाई कर्मचारी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शकुंतला पत्नी नारायणदास बाल्मीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें चेयमरैन सतीश चंद वर्मा, सभासद मोहित मिश्रा, गुलाब सिंह और उनके बेटे सुनील उर्फ दीपू त्रिपाठी, जितेंद्र उर्फ चंचल पुत्र सुनील, हरि व श्याम सिंह पुत्रगण मुन्ने, किशनचंद पांडेय, गौरव पुत्र सुरेंद्र , सुरेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासीगण दीक्षितान मुहाल को आरोपी बनाया है। इस पर दलित उत्पीड़न के साथ ही गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित उत्पीड़न के मामले की जांच सीओ भरथना शिवराज सिंह को सौंपी गई है। जबकि सुनीता की ओर से दर्ज कराने गए मामले की जांच लखना चौकी प्रभारी सुनील कुमार गौतम कर रहे हैं। दूसरी तरफ चेयरमैन सतीश चंद्र वर्मा का कहना है कि वह रविवार से कानपुर में है। उनको झगड़े के बारे में पता भी नही है। पहले पक्ष के मामले में आरोपियों में से तीन लोग नगर पंचायत लखना में सफाई कर्मचारी है। सुनीता के दर्ज कराए गए मामले की विवेचना चौकी इंचार्ज लखना सुनील कुमार गौतम कर रहे है। वहीं दलित उत्पीडन के मामले की विवेचना सीओ भरथना शिवराज कर रहे हैं।

- दीवार बनाने को लेकर हुआ था दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed