फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चालक को गोली मारकर कार लूटने वाले लुटेरो का नही लगा कोई सुराग

चालक को गोली मारकर कार लूटने वाले लुटेरो का नही लगा कोई सुराग

Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
चालक को गोली मारकर कार लूटने वाले लुटेरो  का नही लगा कोई सुराग
का चालक को गोली मारकर किराए की कार लूटने वाले तीनों लुटेरों का वारदात के पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरापुरा के पास हुई थी।
विज्ञापन



बदमाशों ने शिकोहाबाद जाने के लिए किराए की कार बुक कराई और रास्ते में वारदात अंजाम दी थी। चालक को गोली मारकर गंभीर हालत में रास्ते में फेंक दिया था। लुटेरों की सुरागरसी के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं। फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी अजस नारायण सिंह का पुत्र प्रदीप अपनी कार को किराए पर चलाता है। 28 फरवरी को तीन लोगों ने उसकी कार शिकोहाबाद के लिए बुक कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदीप कार लेकर शिकोहाबाद के लिए चल दिया। रास्ते में लुटेरों ने उसे धमका और मारपीट कर जबरन कार की स्टेयरिंग संभाल ली। फिर मारपीट कर एटीएम कोड भी पूछ लिया। इसके बाद लुटेरों ने उसके पेट में गोली मार दी।

घायल प्रदीप को लुटेरे वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हीरापुरा के पास फेंक दिया। इसके बाद वे कार, नकदी, एटीएम आदि सामान लेकर फरार हो गए। उधर से गुजर रहे एक बाइक सवार ने घायल प्रदीप को देखकर पुलिस को सूचना दी।



इसके बाद पुलिस ने प्रदीप को पीजीआई मेें भर्ती कराया। प्रदीप के पिता अजय नारायण ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बताते हैं कि अब तक उसे न तो लुटेरों का सुराग लगा है और न कार का पता चला है। सीओ सैंफई मस्सा सिंह ने बताया कि लुटेरों का सुराग लगाने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। दावा किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर तीनों लुटेरों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed