फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   13 lac fraud in name of plot selling

प्लॉट बेचने के नाम पर 13 लाख हड़पे

Wed, 07 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 07 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

फ्रे ड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में प्लॉट की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़े की 10 लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  इसके साथ ही दर्ज कराए गए मुकदमे में फर्जी तरीके से प्लॉट बेचने वाले पर मारपीट और फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने डाक से प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अजय तिवारी निवासी चौगुर्जी थाना कोतवाली ने कृष्ण मुरारी दुबे निवासी आश्रम वाली गली अशोक नगर थाना फ्रे ंड्स कॉलोनी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि आरोपी उससे थाना क्षेत्र के शेष शीतगृह परिसर में स्थित प्लॉट बेचने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे। जब कब्जा लेने की बात हुई तो पता चला कि जिस प्लॉट को उसे बेचा जा रहा है वह प्लॉट किसी शशि गुप्ता नाम की महिला का है। इस पर वह 28 अगस्त को धोखाधड़ी कर उससे लिए गए रुपयेेें लेने के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ अशोक नगर स्थित उसके आवास गया। वहीं आरोपी व उसके तीन पुत्रों के साथ अन्य छह लोगों ने उस हमला कर दिया और असलाहों से फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed