फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   12th student shot dead for coaching

कोचिंग के लिए निकले 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 26 Oct 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 26 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
12th student shot dead for coaching
उपेेेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
थाने के चकवा खुर्द गांव से बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग के लिए निकले 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे खेत से पानी निकलने का विवाद बताया जा रहा है। हमलावरों की गिरफ्तारी पर अड़े छात्र के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


चकवा खुर्द के किसान जयराम सिंह यादव का छोटा बेटा बीपी उर्फ उपेंद्र यादव (18) लाला राम इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। उपेंद्र के बड़े भाई अनिरुद्ध ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले खेत से पानी निकलने को लेकर उपेंद्र का गांव के ही बॉबी उर्फ  अवनीत और उसके भाई नीरू पुत्र राजेश यादव से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में बृहस्पतिवार सुबह पौने नौ बजे बॉबी और नीरू ने उपेंद्र को घेर लिया। उपेंद्र जान बचाने को साइकिल छोड़कर खेतों की ओर भागा। हमलावरों ने दौड़ाकर उसके ऊपर पांच-छह फायर झोंक दिए। उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर भाई बाइक से हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर तीन घंटे बाद ग्रामीण व परिजन माने और मौके से शव उठाने दिया। थाने के इंस्पेक्टर मुकेश चौहान ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र के पिता ने गांव में किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। वहीं उपेंद्र के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बॉबी और नीरू खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed