फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

बाइक पर बैठाकर जेब से 10 हजार किए पार

Sat, 28 Dec 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। रास्ता पूछने के बहाने सब्जी विक्रेता को बाइक पर बैठा लिया। फिर उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकालकर बाइक सवार दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह विनोद कुमार पुत्र ओमप्रकाश बस अड्डे के पास बालूगंज हथठेली पर सब्जी बेचने का काम करता है। सब्जी आढ़त से सब्जी की खरीद-फरोख्त करने के बाद घर की तरफ पैदल जा रहा था। बालूगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह 7 बजे करीब बाइक सवार एक युवक भरथना-इटावा मार्ग स्थित नहर कोठी का पता पूछने लगा। उसे वहां तक पहुंचाने की गुजारिश की। रास्ता बताने को लेकर सब्जी विक्रेता उसकी बाइक पर बैठ गया। बाइक पर बैठते ही उसका दूसरा साथी भी बाइक पर पीछे बैठ गया। निश्चित स्थान पर पहुंचते ही बाइक सवार दोनो युवकों ने उसे उतार दिया। बाइक से उतरते ही कुछ देर में पेंट की जेब कटी देखी तो हक्का बक्का रह गया। जेब से 10 हजार रुपये पार हो चुके थे। जेब काटने के बाद बाइक सवार दोनों युवक इटावा की तरफ चंपत हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed