फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे को ले गई हरियाणा पुलिस

Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। शादी के बाद दुल्हन को लेकर घर आए दूल्हे को हरियाणा प्रदेश की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। इससे परिवार में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष बकेवर के अनुसार दूल्हे पर हरियाणा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

लखना निवासी बबलू उर्फ भूरे पुत्र सुरेश बाथम की 22 नवंबर को शादी थी। वह बरात लेकर जालौन जिले के हथेरी गांव गया था। 23 नवंबर को बबलू दुल्हन को लेकर घर लौटा था। शाम को उसके घर हरियाणा के पानीपत
विज्ञापन

जिले के समरलखा थाने की पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।
दूल्हे की गिरफ्तारी से घर में खलबली मच गई। उस समय रिश्तेदार भी मौजूद थे। परिवार के लोगों को बब्लू पर दर्ज मुकदमे की कोई जानकारी नहीं थी। बकेवर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बबलू पर दुष्कर्म का आरोप है। बबलू के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर हरियाणा पुलिस यहां तक पहुंची थी। बबलू समरलखा में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता था। करीब तीन माह से वह लखना में ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed