{"_id":"5dc5b5aa8ebc3e5b5e1c31f9","slug":"crime-etawha-news-knp524673258","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करते किसान के बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करते किसान के बेटे को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में खेत की रखवाली करते किसान पुत्र को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमला करने की वजह साफ नहीं हुई है। घायल युवक को सैफई मिनी पीजीआई भेजा गया है। घायल संदीप के पिता ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके पुत्र को गोली मारने वाले कौन थे। उन्हें कुछ पता नहीं है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बरचौली निवासी किसान ज्ञान सिंह का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार गत गुरुवार की रात अपने खेतों की रखवाली करने के लिए ट्यूबवेल रुका था। रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने आकर उसके गोली मार दी और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर मौजूद किसान दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि संदीप खून से लथपथ पड़ा मिला।
घटना की सूचना पुलिस व परिवार वालों को दी गई। परिजन उसे लेकर राजपुर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से उसे सैैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उसका अभी इलाज चल रहा है।