फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश

Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। लवेदी थानाक्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य हत्यारोपी वेद प्रकाश उर्फ टीनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी का युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती के घरवालों ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिससे आपा खोकर उसने वारदात को अंजाम दिया। हत्या में शामिल उसके नामजद साथी राजीव व दो अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पूरी रात हत्या और आत्महत्या पर मंथन करने के बाद दोपहर में आरोपी को हत्या, अपहरण और साक्ष्य मिटाने के मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना लवेदी क्षेत्रांतर्गत स्थित तालाब में 24 नवंबर को युवती का शव पानी में उतराता मिला था। युवती घर से 20 नवंबर से लापता थी। वहीं परिजनों ने 21 नवंबर को थाना में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। तालाब में शव मिलने पर परिजनों ने गांव के दो लोगों पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बात कही थी और शरीर में चोट के निशान मिले थे। मामले की पड़ताल के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीनू उर्फ वेद प्रकाश पुत्र संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने हत्या व अपहरण की बात कबूल की है। एसएसपी ने बताया कि युवती व वेदप्रकाश के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। परिजनों ने युवती की शादी किसी दूसरी जगह तय कर रखी थी। इस बात पर दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों ने बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक हत्या और आत्महत्या को लेकर मंथन किया। गुरुवार सुबह एसएसपी ने आरोपी को आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार करने का प्रेस नोट जारी किया। लेकिन दोपहर बाद बताया कि परिजनों की तरफ से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल आरोपी को हत्या के मामले में जेल भेजा जा रहा है। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है कि पीड़िता, आरोपितों और शक के दायरे में आए अन्य लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके बाद मामले में नए तथ्य सामने आ सकते हैं। पूरी पड़ताल और आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के ताऊ ने बताया कि जिस दिन युवती लापता हुई थी। उसी दिन युवती के एक चचेर भाई ने उसे तलाश करते हुए बाग की तरफ गया तो तालाब आसपास कुछ लोगों को देखा था। लेकिन युवती नहीं मिली तो लौट आया और इसकी जानकारी दी।

युवती की फोन से बात कराने के शक में पकड़ी गई महिला को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। महिला का घर युवती के पशुबाड़े के बगल में है। आरोप था कि महिला अपने फोन से युवती को किसी युवक से बात कराती थी। यह महिला अभी तक पुलिस के शक के घेरे में है। घरवालों का कहना है कि युवती को अगवा करके कई लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed