फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   CPM to maximize value gherry New Market

मूल्य बढ़ाने को माकपा ने घेरी नई मंडी

Sat, 14 Nov 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 14 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
CPM to maximize value gherry New Market

इटावा। धान की खुली लूट के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और किसान सभा ने किसानों के साथ नई मंडी का घेराव किया। सामान्य धान का समर्थन मूल्य मंडियों में लागू कराने, सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एवं 200 रुपये प्रति कुंतल बोनस देने, उच्चकोटि के धान बासमती 1509, पी 10 का समर्थन मूल्य 4000 रुपये कुंतल कर     खरीद की मांग की गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया।   

विज्ञापन


इस मौके पर माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य मुकुट सिंह  ने कहा कि धान के भाव में भारी गिरावट ने पहले से बर्बाद किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। केंद्र व उप्र सरकार किसानों के लिए घड़ियाली आंसू तो बहाती है किंतु काम बड़े पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों के लिए कर रही है।  मुकुट सिंह  ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार स्वामीनाथन कृषि आयोग की सिफारिशों को लागू करने से मुकर गई है। 1509 बासमती, पी 10 धान मोदी सरकार आने से पूर्व वर्ष 2013 में 4500 रुपये प्रति कुंतल था जो अब 1000-1100 रुपये कुन्टल है।
विज्ञापन


जबकि चावल के भाव में कोई कमी नहीं आई है। इसी तरह जो अरहर किसानों से अधिकतम 4400 रुपये कुंतल खरीदी गई  उसी की दाल का भाव बाजार में 20-22 हजार रुपये कुंतल है।  गन्ना किसानों का यही हाल है। यह सब नीतियों का फेर है। किसानों की आत्महत्याओं में वृद्धि हो रही है। माकपा जिला मंत्री अमर सिंह  शाक्य ने मुआवजे का भुगतान शेष बचे किसानों को देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश पोरवाल ने कहा कि सामान्य धान 800-900 रुपये कुंतल बिक रहा है।  जबकि समर्थन मूल्य 1410-1450 रुपये कुंतल है।   किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य ने ऐलान किया कि यदि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू न की गई तो क्रय केन्द्रों का घेराव होगा।  


 किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने  कहा कि जिला पंचायत चुनाव में धन, बल, शराब, लग्जरी गाड़ियों के प्रयोग व प्रशासन के पक्षपात ने जनतंत्र का मखौल उड़ाया हैं।  इस मौके पर अनिल दीक्षित ,पंचम सिंह यादव, विवेक यादव, राजकपूर  दिवाकर, किशनबाबू, डा संतोष गोयल, धर्मवीर राजपूत, संतोष राजपूत, विनोद कठेरिया, प्रेमशंकर सविता आदि मौजूद थे। अध्यक्षता विशंभरनाथ वर्मा व संचालन संतोष शाक्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed