फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cattele trader found death, faimily member protest

Etawah News: सड़क पर मिला पशु व्यापारी का शव, हत्या की आशंका

Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमउ उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमउ उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
cattele trader found death, faimily member protest
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
इटावा जिले में नगला भारा गांव में रविवार सुबह दिव्यांग पशु व्यापारी का शव सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने उसके सहोगी पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग कर भरथना-ऊसराहार मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सीओ विजय सिंह ने उन्हें समझाया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


भरथना के ऊमरसेंडा गांव निवासी बटेश्वर दयाल ने बताया कि बेटा अरविंद उर्फ प्रमोद सक्सेना (30) भैंसें खरीदता और बेचता था। पड़ोस के नगला भारा गांव निवासी युवक भी उसके साथ व्यापार करता था। शनिवार रात तीन बजे उसने फोन कर बेटे को मिलने के लिए बुलाया था। रविवार सुबह छह बजे भारा निवासी ग्रामीण ने सड़क पर बेटे के पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


छोटा बेटा देवेंद्र ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। तब तक अरविंद की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि बेटे और उसके सहयोगी के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि उसने बेटे को जहर खिलाकर मार दिया है। आरोपी को पकड़ने की मांग कर भरथना-ऊसराहार मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंसूर अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राथमिक स्तर पर हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। विसरा सुरक्षित किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


दो शादियां कीं, चार बच्चे
अरविंद की दो पत्नियां शोभा और बेेबी हैं। उसके चार बच्चे हैं। पति की मौत की सूचना पर पत्नियां बेेहोश हो गईं। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - विजय सिंह, सीओ भरथना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed