फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cash-jewelry stolen from Inspector's home

दरोगा के घर से सात लाख का सामान चोरी

Wed, 18 Feb 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 18 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
cash-jewelry stolen from Inspector's home

जनपद में चोर बदमाशों को पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है। सोमवार को तमंचे के बल पर दरोगा के साथ तीन लाख की लूट का मामला अभी खुला भी नहीं था कि रात में चोरों ने दरोगा के सूने घर से लाखों का माल पार कर दिया। चोर घर के कमरों के ताले तोड़कर जेवर-नकदी सहित करीब सात लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


चोर इतने शातिर थे कि पहले तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख बदला फिर भी तसल्ली नहीं हुई तो सीसीटीवी की हाडडिस्क खोल ले गए। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने ताले टूटे देखे तो दरोगा के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


जालौन जिले के कालपी थाने में एसएसआई के पद पर तैनात हरेंद्र यादव पुत्र अतर सिंह यादव का आचार्यनगर में मकान है। सोमवार की शाम पड़ोसी की शादी में शामिल होने के बाद उनकी पत्नी ऊषा यादव रात करीब दस बजे घर में ताला डालकर कालपी चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मौका पाकर चोरों ने मकान की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश किया और मेनगेट के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों के लॉक तोड़े और एक कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवर, नकदी और राइफल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

मंगलवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला बाउंड्री में लगे गेट का ताला खोलकर सबमर्सिबल चलाने के लिए गई तो उसने मेनगेट के ताले टूटे देखे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। महिला ने आसपड़ोस के लोगों सहित इसकी सूचना दरोगा व उनके परिजनों को दी।

दरोगा पत्नी के साथ इटावा पहुंचे और पुलिस सूचना दी। फील्ड यूनिट की टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए। ऊषा यादव ने बताया कि चोर उनके घर से बीस हजार रुपए नकद सहित करीब सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और एक राइफल चोरी कर ले गए हैं।

उन्होंने बताया कि चोर घर से तीस चांदी के सिक्के, सोने का मंगलसूत्र, हार, तीन अंगूठी, जंजीर, कुंडल, दो जोड़ी टॉप, पैंडल, सोने की बिंदी, सलाई, पांच चांदी के वर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए।


चोरों को थी घर की पूरी जानकारी
चोरों को पता था कि घर में सीसीटीवी कैमरे कहां लगे हैं और किस अलमारी में नकदी और जेवर रखे हुए हैं। घर के लॉन में घुसते ही चोरों ने दोनों सीसीटीवी कैमरों को ऊपर की तरफ कर दिया। इसके बाद कमरे और जीने में लगे सीसीटीवी कैमरों को चोरों ने ऊपर की ओर मोड़ दिया। बाद में कहीं कोई सबूत न रह जाए इस डर से चोर सीसीटीवी हार्डडिस्क (कंट्रोल बाक्स) को ही चोरी कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed