{"_id":"63bdaeea78c8ae23f544d046","slug":"car-rider-comes-to-theft-tractor-and-fired-etawah-news-knp738149021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रेक्टर चुराने आए कार सवार बदमाश फायरिंग कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रेक्टर चुराने आए कार सवार बदमाश फायरिंग कर भागे
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव सरसई हेलू में सोमवार रात कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर खडे़ ट्रैक्टर को चुराने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर कार सवार बदमाश फायरिंग कर भाग गए।
गांव निवासी कुलजीत सिंह ने बताया कि उसके दो ट्रैक्टर घर के बाहर खडे़ थे। सोमवार रात कार से तीन बदमाश आए और ट्रैक्टर को ले जाने लगे। जानकारी होने पर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बाहर आए और शोर मचाया। पड़ोसी संदीप कुमार घर से बाहर आए तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। कोहरे के वजह से बदमाशों की गाड़ी गड्ढे में चली गई तो वह भाग गए।
थाना प्रभारी हरिगोविंद वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर लालू, मंकी, संजीव निवासी कुड़रिया व सुनील कुमार निवासी रैपुरा थाना किशनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।