{"_id":"6626f7082973bfb99c6b4fb6e29e83f8","slug":"bus-full-of-passengers-turnaround-killing-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराकर बस पलटी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराकर बस पलटी, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 16 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस शनिवार को पुराने हाइवे पर ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राइवेट मिनी बस का चालक औरेया निवासी राजकुमार पुत्र हीरालाल निवासी सवारियां भरकर औरेया से इटावा आ रहा था। पूर्वान्ह करीब 11.30 बजे बस हाइवे से उतरकर बकेवर कस्बे की ओर चली तभी अंबेडकर पार्क के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में बस का चालक नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
बस असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बस यात्रियाें को निकालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही बकेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इस हादसे में विनीता तोमर पत्नी भूरे सिंह निवासी गढ़ी कोठर थाना पोरसा जिला मुरैना, चित्रा दीक्षित पत्नी नीरज दीक्षित निवासी अजीतमल औरैया की मौके पर ही मौत हो गई। चित्रा, महेवा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुनवर्सा में शिक्षिका थीं।
घायल हुए चालक राजकुमार पुत्र हीरालाल निवासी औरैया, रामकु मार पुत्र किशोरी लाल निवासी दरवटपुर औरैया, शिशुपाल पुत्र रामौतार, उनकी पत्नी मुन्नी देवी निवासी सुरान जनपद औरैया, बिटानी देवी पत्नी जितेंन्द सिंह निवासी तुतुआपुर थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात, लाली पत्नी रामपाल सिंह, सुधा पत्नी सुखवीर सिंह, नेहा पत्नी बीनू, सत्यम पुत्र रामपाल सिंह निवासी पोरसा मुरैना, विके श पुत्र रामस्वरूप निवासी अंबेडकर नगर बकेवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालत गंभीर होने के कारण रामकुमार को सैफई रेफर किया गया। वहां ले जाए जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बस चालक रामकुमार की हालत भी गंभीर बनी हुई है।