फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bike sawar dampatti ko loota

बाइक सवार बदमाशों ने दंपती से की लूटपाट

Sun, 22 Nov 2020 09:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
bike sawar dampatti ko loota
फोटो संख्या 15 लूट की शिखार दाम्पति - फोटो : ETAWHA
ऊसराहार। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होकर बाइक से इटावा जा रहे ऊसराहार निवासी दंपति को रविवार सुबह असलहे से लैस बदमाशों ने रोक लिया। अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर करीब दस हजार रुपये और पत्नी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव भरतिया निवासी प्रसपा नेता राधेश्याम यादव का भतीजा रोहित यादव और उसकी पत्नी ज्योति यादव रविवार की सुबह बाइक से रिश्तेदार को देखने इटावा अस्पताल जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से भाऊपुरा गांव को जाने वाली सड़क पर दंपति को अपाचे सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाश उनपर टूट पड़े। रोहित ने बताया कि बदमाशों के हाथों में तमंचे थे गोली मारने की धमकी देकर पत्नी ज्योति के कानों के कुंडल, जंजीर, हाथों की चार अंगूठी, गले की कंठी और दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने बाइक की चाभी भी निकाल कर तमंचा लहराकर भाग गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही हालांकि बदमाशों ने मोबाइल को फेंक दिया। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित दंपति ने घटना की जानकारी थाना ऊसराहार पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दंपति से पूछताछ के बाद छानबीन की। थानाध्यक्ष गगन कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम बनाकर लुटेरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed