{"_id":"619c094b197ffaa398f16d3d8cbde72a","slug":"bike-riding-robbers-robbed-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार लुटेरों ने महिला के कुंडल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
बकेवर थाना क्षेत्र के हाइवे पर पति के साथ बाइक से जा रही महिला के बाइकर्स गैंग ने कुंडल लूट लिए। छीनाझपटी में महिला के कान फट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रतुआ निवासी जगदीशनारायण अपनी पत्नी जय देवी के साथ अपने भांजे के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए इकदिल थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर जखौली आए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को जब वह वापस लौट रहे थे कि दोपहर दो बजे के आसपास परशूपुरा गांव के पास हाइवे पर पल्सर पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
बाइक से उतरे एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला के कानों से कुंडल नोच लिए। अचानक हुई इस वारदात से दोनों दहशत में आ गए। कुंडल लौटने के बाद लुटेरे बकेवर की ओर भाग निकले। लूट का शिकार हुई महिला व उसके पति ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
हाइवे पर हुई लूट की जानकारी मिलने पर एसएसआई बकेवर इंद्रपाल सरोज मयफोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। एसएसआई ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।