फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riders truck thrashed a death, another serious

बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा एक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 23 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 23 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Bike riders truck thrashed a death, another serious

बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को इकदिल कस्बा के पास तेजरफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इकदिल कस्बा के पास हाइवे पर बुधवार की देर रात घर लौटते समय बाइक सवारों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर निवासी अरविंद (35) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठा राजीव कुमार (34) पुत्र कल्याण सिंह निवासी धौलपुर खेड़ा थाना जसवंतनगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसके मुंह में ज्यादा चोट आने से वह कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं था। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजीव के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर की बाइस ख्वाजा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में सोनवीर (21) पुत्र रामविलास निवासी पुरावसावन थाना पछायगांव व दीपू सुल्तान (18) पुत्र अली मोहम्मद निवासी जैतिया थाना वैदपुरा घायल हो गए। लखना कस्बा के पास बाइक की टक्कर लगने से श्यामसुंदर (55) पुत्र बलदू प्रसाद निवासी कंधेसी पचार भरथना घायल हो गया।

लखना स्थित भट्टा के पास जुगाड़ की टक्कर लगने से बाइक सवार वीरता (35) पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी मुचाही थाना लवेदी घायल हो गया। इसी तरह बसरेहर कस्बा निवासी विशाल (20) पुत्र मुन्नालाल क्षेत्र के गांव नगला बेरी के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

महेवा प्रतिनिधि के अनुसार, बाइक से बेटी की शादी के कार्ड बांट रहा पिता दुर्घटना का शिकार हो गया।   बकेवर के गांव छतनापुर निवासी श्रीभगवान (55) पुत्र शिवसहाय दुबे की बेटी की शादी 27 अप्रैल को होनी है। गुरुवार की सुबह वह अपने मित्र मंदिर हाता महेवा निवासी प्रदीप दुबे (50) पुत्र प्रभुदयाल के साथ कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे।


गुरुवार की शाम को कार्ड बांटने के बाद दोनों महेवा की ओर लौट रहे थे। उझियानी बाईपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed