{"_id":"5fa6ebec8ebc3e9b85057dcd","slug":"asha-decided-to-make-the-strike-a-success-etawha-news-knp593079856","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने 26 की हड़ताल सफल बनाने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने 26 की हड़ताल सफल बनाने का लिया निर्णय
विज्ञापन
इटावा। आशा कर्मचारी यूनियन ब्लॉक कमेटी बढ़पुरा की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में हुई। जिसमें 26 नवंबर को केंद्रीय मजदूर संगठनों, औद्योगिक संगठनों एवं कर्मचारियों के आह्वान पर होने वाली देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का फैसला लिया गया।
यूनियन के प्रदेश कमेटी सदस्य अमर सिंह शाक्य ने कहा कि आशा संगनिया स्वास्थ्य विभाग में रीड़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं। लेकिन सरकार उन्हें समुचित लाभ नहीं दे रही हैं।
बैठक में आशाओं को राज्यकर्मी का दर्जा, 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, कोरोना काल का कम से कम 10 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से भुगतान, सरकार के पूर्व घोषित 750 रुपये मानदेय का तत्काल भुगतान, फंड, बीमा, बोनस, छुट्टियां, अप्रशिक्षित आशाओं की ट्रेनिंग कराने आदि समस्याओं को हल कराने की मांग उठी। (संवाद)