{"_id":"5cd26f5888560b4fd9f1a3a2e93ebf9a","slug":"are-all-aware-only-stop-chaos-on-earth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब हो सजग, तभी रुकेगी पृथ्वी पर उथल-पुथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब हो सजग, तभी रुकेगी पृथ्वी पर उथल-पुथल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पृथ्वी दिवस पर सामाजिक संगठनों ने गोष्ठियों का आयोजन कर बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता जताई और आगाह किया कि ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन से गंभीर प्रतिकूल परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
कहा गया कि हर व्यक्ति जब सजग होगा, तभी पृथ्वी पर मौसम की यह उथल-पुथल रुकेगी। शकुन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को आनंदनगर स्थित संस्था कार्यालय गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
इसमें हविलिया जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक इंतखाब आलम ने कहा कि अंधाधुंध औद्योगिकीकरण, वृक्षों के कटान व ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से पर्यावरण एवं जलवायु में प्रतिकूल परिवर्तन हो रहे हैं। इससे संपूर्ण विश्व के जनजीवन का अस्तित्व संकट में आ गया है। इससे बचाव के लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अजय दुबे एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जब प्रत्येक व्यक्ति सजग एवं सक्रिय होगा। तभी पृथ्वी को इस उथल-पुथल से बचाया जा सकता है। ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी सुधीर मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत् जन जागरण अभियान चलाए जाने की जरूरत है।
इस गोष्ठी में अजीम खां, डा. सत्तार कुरैशी, डा. जयेंद्र कुमार, प्रवीर मिश्र, पंकज पाठक, किरन मिश्र, मंजू, राघवेंद्र, अरुण दुबे, अपर्णा व अनन्या आदि मौजूद रहे। वहीं सामाजिक वानिकी प्रभाग इटावा एवं सेासाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने वन विश्राम गृह परिसर से गो ग्रीन सेव अर्थ साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया।
इसे प्रभागीय निदेशक डा. कन्हैया पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डा. पटेल एवं स्कॉन महासचिव डा. राजीव चौहान ने साइकिल चलाकर अगुवाई की। शास्त्री चौराहे, नौरंगाबाद चौराहा, पक्का तालाब होते हुए रैली वापस वन विश्राम गृह पर खत्म हुई।
यहां पर डा. कन्हैया पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1970 में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ था। इस दिन हर वर्ष एक नई थीम रखी जाती है। अबकी इसका नाम वाटर वन्डरफुल वर्ल्ड है। इस मौके पर स्कॉन महासचिव डा. राजीव चौहान ने कहा कि वर्तमान में अंधाधुंध औद्योगिकीकरण के चलते वातावरण असंतुलित हो रहा है।
यदि पर्यावरण संतुलन कायम न हुआ तो हम सबका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस दौरान संजीव चौहान, पीपी सिंह आदि अन्य लोग शामिल रहे। पृथ्वी दिवस पर स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान ने भी संत जगदीशानंद जूनियर हाईस्कूल में बच्चों एवं बड़ों को पौधरोपण व जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। स्कूल में बच्चों ने एक पौधा भी लगाया।
इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। संस्थान उपाध्यक्ष ओमरतन कश्यप ने कहा कि जुलाई से पौधरोपण का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर संस्थान के सचिव विवेक रंजन गुप्ता ने पेड़ व जल बचाने और नए पौधे लगाने का संकल्प दिलाया।
प्रधानाचार्य निधि दीक्षित ने कहा कि पेड़ों के कटान तथा पानी की बर्बादी से पृथ्वी पर संकट आया है। अध्यक्ष संजय सक्सेना ने कहा कि वन क्षेत्र कम होता जा रहा है, यह सबके लिए खतरनाक है। इस दौरान युवा शाखाध्यक्ष नितिन जैन, वैभव मिश्रा, अनूप यादव, मेघना सोनी, प्रिया आदि मौजूद रहे।