{"_id":"604ba9c68ebc3e5912313cfd","slug":"amrit-festival-started-with-gratitude-to-the-martyrs-etawha-news-knp6172398148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के प्रति कृतज्ञता के साथ शुरू हुआ अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के प्रति कृतज्ञता के साथ शुरू हुआ अमृत महोत्सव
विज्ञापन
प्रदर्शनी में शहीद स्तंभ पर पीएसी बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में गोष्ठी हुई। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराया। ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों को नमन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। गोष्ठी में कवि कमलेश शर्मा, राजीव राज, डॉ. कमला त्रिपाठी व डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में इलेक्ट्रानिक बटन दबाकर अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन के प्रेरणा सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। प्रदर्शनी में शहीद स्तंभ पर अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पीएसी बैंड ने राष्ट्रभक्ति की धुुन प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ज्योतिबा फुले स्टेडियम से 75 साइकिल सवार वालंटियरों की 7500 मीटर की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ज्योतिबा फुले स्टेडियम से होकर पुलिस लाइन, एसएसपी चौराहा, जिलाधिकारी चौराहा होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी अमृत महोत्सव मनाया। जिले के ग्रामीण अंचलों में लगभग 70 हजार घरों पर तिरंगा लहराया गया। महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। घर घर में जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सीडीओ प्रेरणा सिंह, डीडीओ दीन दयाल, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, डीआईओएस राजू राणा, डॉ. मुकेश कुमार, डीसीएलआरएम बृृज मोहन अंबेड, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज पूरन पाल सिंह, बीएसए कल्पना सिंह, डॉ. कुश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।