फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the grandfather, the grandson is playing the role of Ravana.

Etawah News: बाबा के बाद पौत्र निभा रहे रावण की भूमिका

Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
After the grandfather, the grandson is playing the role of Ravana.
फोटो 01: बाबा श्याम सिंह यादव। स्रोत स्वयं
बसरेहर। बाबा के बाद रामलीला में पौत्र रावण की भूमिका निभा रहा है। बीते 55 सालों से यह परिवार श्रद्धाभाव से निशुल्क अभिनय और अन्य कार्य करके रामलीला महोत्सव में सक्रिय सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव बसरेहर में इसी कस्बे के श्याम सिंह यादव ने 1970 से लगातार रावण की भूमिका निभाई। इस पात्र के विशेष आकर्षण होने से इन्होंने निशुल्क अभिनय ही नहीं किया बल्कि रावण की पूरी ड्रेस भी निजी तौर पर ली। इस दौरान अन्य लोगों ने रावण का अभिनय किया लेकिन श्रद्धालुओं ने श्याम सिंह यादव के अभिनय की सराहना की। इनकी बुलंद आवाज और चाल आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

रामलीला में उनका रावण का अभिनय हर बार चर्चा का विषय बना रहा। इसकी वजह से वह गांव समेत आसपास क्षेत्र में होने वाली रामलीला में वह रावण की भूमिका निभाना लगे। वर्ष 1994 में श्याम सिंह के युवा पुत्र का अचानक निधन होने से उन्होंने रावण का अभिनय निभाना बंद कर दिया लेकिन महंत के रूप में रामलीला में अभी भी सपरिवार सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों से इनके अधिवक्ता पौत्र रोहित यादव अपने बाबा की तर्ज पर रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वह बाबा की ही तरह अभिनय शैली अपनाकर श्रद्धालुओं की सराहना प्राप्त कर रहे हैं।

-------
72 सालों से गांव में हो रही रामलीला
रामलीला महोत्सव कस्बा बसरेहर में 1954 से लगातार हर साल मनाया जाता है, इसमें शुरुआत में कस्बा और उसके आसपास के गांवों के लोग निशुल्क अभिनय करते थे, बीते तीन दशक से क्षेत्रीय कलाकारों के अभाव में बाहर से निर्धारित शुल्क पर बाहर से कलाकार बुलाए जाते हैं। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रीय लोगों में रामलीला के प्रति श्रद्धाभाव बरकरार है।

फोटो 01: बाबा श्याम सिंह यादव। स्रोत स्वयं

फोटो 01: बाबा श्याम सिंह यादव। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed