फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   First installment of old-age pension released.

Etawah News: वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त जारी

Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
First installment of old-age pension released.
इटावा। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही की पेंशन धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। पात्र पेंशनरों को तीन महीने की पेंशन के रूप में 3000 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 16 सितंबर 2026 के पत्र के क्रम में शासनादेश में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पेंशन का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य के तहत 60 से 79 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को प्रतिमाह 200 रुपये केंद्रांश और 800 रुपये राज्यांश के रूप में दिए जाते हैं। इस तरह तीन महीने में केंद्रांश के 600 रुपये और राज्यांश के 2400 रुपये मिलाकर कुल 3000 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के लाभार्थियों को प्रतिमाह 500 रुपये केंद्रांश और 500 रुपये राज्यांश के रूप में दिए जाते हैं। इस आयु वर्ग के पेंशनरों को भी पहली तिमाही में कुल 3000 रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने जनपद के सभी पात्र वृद्धावस्था पेंशनरों से अपील की है कि वे अपने संबंधित बैंक खाते की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और पेंशन की धनराशि की पुष्टि के लिए बैंक पासबुक अपडेट करा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed