फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Villagers come out in support of suspended teacher.

Etawah News: निलंबित शिक्षक के समर्थन में उतरे ग्रामीण

Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers come out in support of suspended teacher.
इटावा। बच्चे के सिर पर तबले की तरह थाप देने का वीडियो वायरल होने पर निलंबित शिक्षक दिनेश कुमार माथुर के समर्थन में अब ग्रामीण उतर आए हैं। सोमवार को ग्राम प्रधान समेत बडी संख्या में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक को उसी विद्यालय में बनाए रखने की मांग की।
विज्ञापन



सैफई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बिरौली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर का नौ अक्तूबर को वीडियो सामने आया था। इसमें वह मुंडे सिर वाले बच्चे के सिर पर थाप देते दिखाई दिए थे। वीडियो का संज्ञान लेकर बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने शिक्षक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई थी। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ नवोदय विद्यालय समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराते थे। उनके हटने से पढ़ाई प्रभावित होगी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान परमानंद, कल्लू मिश्रा, केदार सिंह, साधना सिंह, रोहन, जितेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed