फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gas connections transferred to other agencies; consumers facing inconvenience.

Etawah News: गैस कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में ट्रांसफर, उपभोक्ता परेशान

Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gas connections transferred to other agencies; consumers facing inconvenience.
जसवंतनगर। कस्बे की इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं के कनेक्शन दूसरी एजेंसियों में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल पर कनेक्शन ट्रांसफर होने के संदेश मिलने के बाद लोग एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं को संदेश मिले हैं कि उनके गैस कनेक्शन सैफई, जससोहन और इटावा सहित अन्य स्थानों की एजेंसियों पर भेजे गए हैं। अब जसवंतनगर के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए 10 से 40 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ सकती है। उपभोक्ताओं ने इस पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि सरकार की योजना घर तक सिलिंडर पहुंचाने की है। फिर उन्हें दूर-दराज की एजेंसियों पर क्यों भेजा जा रहा है। भावना, सोमवती, सूर्यकांत, हृदयनाथ, महिमा, राम उपाध्याय, श्याम सिंह, सुरेश कुमार, अनुराग, सीमा देवी, कश्मीरा और राखी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने सवाल उठाया है कि आखिर वे गैस लेने के लिए कहां भटकेंगे।
विज्ञापन


एजेंसी संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि कनेक्शन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया नोएडा स्थित मुख्य कार्यालय से हो रही है। इस प्रक्रिया में जिला स्तर पर कोई बदलाव संभव नहीं है। उपभोक्ताओं को एजेंसी पर बार-बार जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपोभक्ता बोले
फोटो: 13 रामू
दुढहा निवासी रामू का कहना है कि उनका गैस सिलिंडर का कनेक्शन जसवंतनगर से इटावा स्थानांतरित कर दिया है। इसके चलते पिछले पांच दिनों से उन्हें गैस लेने के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अभी भी सिलिंडर नहीं मिला है।
फोटो: 14 मनोज
पुल की नगरिया निवासी मनोज का कहना है कि बिना जानकारी के उनका कनेक्शन जसवंतनगर से जसोहन बगिया कर दिया है। ऐसे में सिलिंडर मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो वह मामले की जांच करेंगे और लोगों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा। शैलेंद्र सागर, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed