फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Abhinav's Asian and World selected for the competition

Etawah News: अभिनव का एशियन व वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Abhinav's Asian and World

selected for the competition
इटावा। ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ी अभिनव कुशवाहा का चयन एशियन कैडेट चैंपियनशिप व वर्ल्ड कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनिशप के लिए हुआ है। अभिनव के इस चयन से जिले के साथ ही प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है।
विज्ञापन


अभिनव पांच सालों से ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण का कार्य हरगोविंद सिंह व नबीला के संरक्षण में किया जा रहा है। इस चयन की यात्रा में उन्होंने राज्य स्तर पर स्वर्ण, राष्ट्रीय स्तर व चैंपियन ऑफ चैंपियंस में रजत पदक हासिल किया। वह पिछले सालों में अनेक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

इटावा ताइक्वांडो की कोषाध्यक्ष व प्रशिक्षिका नबीला ने बताया कि यह इटावा के इतिहास का स्वर्णिम क्षण हैं, जब कोई खिलाड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। सचिव रोहित द्विवेदी ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है कि इटावा से उनका खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। उन्होंने आगे जानकारी दी कि एशियन प्रतियोगिता का आयोजन बेरूत (लेबनान) में और वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन बोस्निया और हेर्जेगोविना में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चेयरमैन तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, जीसी जीनियस के प्रबंधक डॉ. प्रत्युष तिवारी और संरक्षक और सेवन हिल्स के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने अभिनव को शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed