{"_id":"76762","slug":"Etawah-76762-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के कट मारने से ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के कट मारने से ट्रक पलटा
Etawah
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जसवन्तनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कैस्त के समीप हाईवे पर दिल्ली से गया जा रहे एक ट्रक को आगरा की ओर सें तेजी से आ रही टूरिस्ट बस ने कट मार दिया। फलस्वरूप ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे हाईवे पर जाम सी स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से ट्रक को हाईवे से हटवाया।
रविवार सुबह 7 बजे परचून का सामान लदा ट्रक आ रहा था। ग्राम कैस्त के आगे हाईवे पर स्थिति पेट्रोल पंप के समीप आगरा की ओर से तेजी से आ रही टूरिस्ट बस ने आगे निकलकर अचानक कट मार दी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसा होते देख पहुंचे लोगाें ने ट्रक में फंसे ड्राइवर सोनू पुत्र नोशे निवासी जिला गया (बिहार) को निकाला तथा उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को बगल के रास्ते से निकालकर रास्ता खुलवाया। बाद में क्रेन मंगवाकर हाईवे पर पडे ट्रक को हटवाया। समाचार लिखे जाने तक थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नही हुआ है ।